Home छत्तीसगढ़ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड…

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड…

1
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड सुना.

सीएम साय ने कहा कि ‘मन की बात’ का हर अंतिम रविवार बेसब्री से इंतजार रहता है.

‘मन की बात’ के जरिए पीएम मोदी देश के नवाचारों को सामने रखते हैं. देशवासियों को नवाचार और प्रेरणादायी कार्यों से प्रेरणा मिलती है.

आज पीएम मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान पर विशेष बात रखी. सीएम ने कहा कि हम सभी को नशामुक्ति का संकल्प लेने की जरूरत है.

युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है. परिवार भी परेशान हो रहे हैं. 8 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड की.

पीएम स्वनिधि योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. माताओं-बहनों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है. पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया.