राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जिसके अनुसार 5 सितम्बर 2026 को गोविंदा उत्सव के लिए केवल डोंगरगढ़ तहसील में एवं 25 सितम्बर 2026 को अनंत चतुर्दशी के लिए डोंगरगढ़ तहसील को छोड़कर संपूर्ण जिले में तथा 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा (महाअष्ठमी) एवं 11 नवम्बर 2026 को भाई दूज (दीपावली) के लिए संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
घोषित स्थानीय अवकाश बैंकों एवं कोषालयों पर लागू नहीं होगा।



