Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस में आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला...

स्वतंत्रता दिवस में आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला प्रथम पुरस्कार…

1
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया।

आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी की टोली को प्रथम एवं जिला पुलिस बल पुरूष के दल को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।

अनाम्र्स प्लाटून वर्ग में एनसीसी बालक सिनियर दिग्विजय महाविद्यालय को प्रथम एवं एनसीसी बालक सिनियर दिग्विजय महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय को प्रथम एवं एनसीसी बालिका कमला कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालक वर्ग में एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल को प्रथम एवं एनसीसी नेवल डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।