Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई...

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति…

2
0

पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार**

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रछात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पर आधारित समूह नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया।

जिसमें पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा हरियर छत्तीसगढ़

गीत पर आधारित नृत्य समूह को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा मिट्टी के बेटे

गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव द्वारा हमारा विकसित भारत

गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।