यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। इस बार छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है।
पहले चरण में यह आयोजन आज बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में हो रहा है। जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में संभाग के 7 जिलों के 8 टॉपरों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा होंगे।



