Home छत्तीसगढ़ Independence Day 2026 राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम साय ने...

Independence Day 2026 राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम साय ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को किया संबोधित…

2
0

देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है।

15 अगस्त (15 August 2026) के इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

जिसके बाद सीएम साय ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

“मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की ये वर्षगांठ कई अभूतपूर्व उपलब्धियां लेकर आई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प पूरा हो चुका है।”

“उन्होंने कहा, आज पूरा देश वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने वाले हमारे वीर जवानों के पराक्रम तथा उनकी शहादत को नमन कर रहा है। माओवाद से मुक्त होकर बस्तर के हर कोने में लोग तिरंगा यात्रा के जरिए स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे है।”