Home छत्तीसगढ़ तिलई मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…

तिलई मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…

3
0

➡️ परदेशी सोनबोइर के नेतृत्व में पदुमतरा से डुमरडीह कला तक निकली यात्रा**

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से 09 अगस्त को तिलई मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिलई मंडल अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोइर के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश श्यामकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा एवं जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता मोहन साहू ने किया। यात्रा पदुमतरा से प्रारंभ होकर बुंदेलीकला, रेंगा कठेरा, डोम्हाटोला और धौराभाठा होते हुए डुमरडीह कला पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं में देश के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। डुमरडीह कला में आयोजित समापन कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, तिलई मंडल अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोइर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता मोहन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जागेश्वर साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नोमेश वर्मा, महामंत्री श्री राकेश साहू, श्री यशवंत वर्मा, उपाध्यक्ष श्री शेखर यदु, डुमरडीह कला के सरपंच श्री दिनेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्रीमती राजेश्वरी साहू, श्री महेश यादव, श्री दाधिबल वर्मा, श्री श्यामलाल साहू सरपंच, श्री पूनम देवांगन, श्री टीकाराम साहू, श्री अशोक सिन्हा, श्री मोहन साहू, श्री डिगेन्द्र सिन्हा, श्री हरिचंद सिन्हा, श्री महेश सेन, श्री योगेश बंधे, श्री भोजराज साहू, श्री वीरेंद्र मुक्ति, श्री सोनसाय, श्री बिशन, श्री ललित साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोइर एवं कार्यकर्ताओं ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।