अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 4 आरोपी गिरफ्तार**
कोतवाली, बसंतपुर एवं चौकी चिखली क्षेत्र में संयुक्त रेड कार्रवाई।
346 पौवा (65.52 बल्क लीटर) अवैध शराब कीमती 41,520/-रूपये एवं बिक्री की नगदी 8,660/-रूपये सहित 50,180/-रूपये की संपत्ति जप्त।
साइबर सेल, थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर एवं चौकी चिखली की संयुक्त टीम की प्रभावी कार्रवाई।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
अवैध शराब कारोबारियों पर राजनांदगांव पुलिस का अभियान लगातार जारी।
आरोपीः-
- कृपेश रजक पिता जोगन रजक उम्र 26 साल निवासी राम नगर पावर हाउस कैलाश नगर रोड राजनांदगांव थाना कोतवाली राजनांदगांव।
- उत्तम प्रजापति पिता राजकुमार प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंगदई थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव ।
- दउआ राम प्रजापति पिता बरातु राम प्रजापति उम्र 63 वर्ष निवासी सिंगदई थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- धनेश भीमरे पिता स्व हरदेव भीमरे उम्र 40 साल साकिन मोतीपुर चंदन नगर चौकी चिखली राजनांदगांव।
जिले में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में दिनांक 06.08.2026 को संयुक्त विशेष टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई के दौरान 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 346 पौवा (65.52 बल्क लीटर) अवैध शराब तथा बिक्री की नगदी सहित कुल 50,180/- की संपत्ति जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना कोतवाली
- थाना कोतवाली के अप0क्रं0 423/26 धारा 34।
- आब. एक्ट- आरोपी कृपेश रजक के पास से (01) 30 पौवा कीमती 3600/-रूपये (02) 10 पौवा कीमती 1200/- रूपये।
- 10 पौवा जम्म् स्पेशल व्हीस्क्री अंग्रेजी शराब कीमती 1200 रूपये जप्त।
थाना बसंतपुर
- थाना बसंतपुर के अप0क्रं0 364/26 धारा 34(2) आब. एक्ट – आरोपी उत्तम प्रजापति के पास से 51 पौवा कीमती 6,120/-रूपये जप्त किया गया।
- थाना बसंतपुर के अप0क्रं0 365/26 धारा 34 (02) आब. एक्ट – आरोपी दउआ राम प्रजापति के पास से 60 पौवा कीमती 7200/- रूपये जप्त।
चौकी चिखली
थाना बसंतपुर के अप0क्रं0 422/26 धारा 34(02) आब. एक्ट – आरोपी धनेश भीमरे के पास से –
- 103 पौवा कीमती 12360 रूपये
- 44 पौवा कीमती 5280/-रूपये
- 26 पौवा कीमत 3120 रूपये
- 10 कीमती 1200 रूपये
- 02 पौवा 240 रूपये जप्त।



