Home देश कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से...

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से नाराज विधायकों की इस्तीफे की धमकी पर सख्त प्रतिक्रिया…

1
0

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से नाराज विधायकों की इस्तीफे की धमकी पर सख्त प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि पार्टी की प्राथमिकता सबसे महत्वपूर्ण है और यदि कोई विधायक इस्तीफा देता है, तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा।

शिवकुमार ने नाराज विधायकों से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि सरकारी बोर्ड और निगमों में जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। जब उनसे विधायकों के इस्तीफे की धमकी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैंने जो कहना था, वह कह दिया है… राजनीति में इस्तीफे आम बात हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कोई भी इस्तीफा देने वाले को नहीं रोक सकता। यदि वे पार्टी और अपने भविष्य की परवाह करते हैं, तो पार्टी सबसे जरूरी है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वह भी इस्तीफा दे सकते थे, क्योंकि धर्म सिंह और सिद्धरमैया के कार्यकाल में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “क्या परमेश्वर (उप-मुख्यमंत्री) और मैंने धैर्य नहीं रखा? जब वीरेंद्र पाटिल मुख्यमंत्री थे, तब बंगारप्पा और धर्म सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया था। क्या बाद में वे मुख्यमंत्री नहीं बने?”

शिवकुमार ने कहा, “इंसान को धैर्य रखना चाहिए।” उन्होंने पार्टी को व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि कोई इस्तीफा देता है, तो वह उसे तुरंत स्वीकार कर लेंगे।