असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही**
कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई**
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 01.08.2026 को ग्राम सुरगी के ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी-छिपे अवैध शराब बिक्री कर गांव का माहौल खराब कर रहा है।
सूचना पर पुलिस चौकी सुरगी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदेही सुमित सिंहा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास कोई शराब बरामद नहीं हुई। इसके बाद वह पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए गवाहों से विवाद करने लगा तथा शिकायत करने की बात को लेकर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगा, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की प्रबल संभावना निर्मित हो गई।
उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सुमित सिंहा, पिता स्वर्गीय कमलेश सिंहा, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी तिरंगा चौक, सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर उसे जिला जेल, राजनांदगांव भेजा गया।
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। भविष्य में भी शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



