Home छत्तीसगढ़ cg” जिला प्रशासन ने ग्राम खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि को...

cg” जिला प्रशासन ने ग्राम खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त…”

2
0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।

प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम खुटेरी के 3 किसान फगन सतनामी, सूर्यभान बंजारे एवं तोपसिंह सतनामी द्वारा शासकीय घास मद की 3.28 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल की बोआई की गई थी।

शिकायत के सत्यापन उपरांत राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर की सहायता से मेड़ एवं खेतों की जुताई कर अवैध कब्जा हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान संबंधित किसानों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।