राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत पुष्पवाटिका में नवनिर्मित फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए 7 अगस्त 2026 दोपहर 2 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन राजनांदगांव में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है।
अभिरूचि प्रस्ताव 7 अगस्त को दोपहर 3 बजे आवेदनकर्ताओं के समक्ष कार्यालय परिसर में खोली जाएगी।
फिश एक्वेरियम भवन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराना तथा घरों में एक्वेरियम टैंक स्थापित करने एवं मछली पालन के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करना है।
फिश एक्वेरियम भवन संचालन के लिए इच्छुक प्रतिष्ठित, अनुभवी एवं वित्तीय रूप से सक्षम एजेंसी, संस्थान, किसान उत्पादक संगठन, फर्म, कंपनी, व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन निर्धारित प्रारूप में मुहरबंद आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।



