Home छत्तीसगढ़ cg” स्वास्थ्य शिविर में 264 बुनकरों के आंखों की जांच की गई, 127...

cg” स्वास्थ्य शिविर में 264 बुनकरों के आंखों की जांच की गई, 127 बुनकरों को किया गया चश्मे का वितरण…”

3
0

राजनांदगांव। साइटसेवर्स इंडिया नई दिल्ली एवं शासकीय चिकित्सालय राजनांदगांव के संयुक्त सहयोग से श्री सांई बुनकर सहकारी समिति मर्यादित रेवाडीह में नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 264 बुनकरों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत 127 बुनकरों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। वहीं जांच के दौरान 11 बुनकरों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। चिन्हांकित सभी बुनकरों का शीघ्र ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा।