Home छत्तीसगढ़ cg” विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 101 स्कूल बसों की जांच की...

cg” विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 101 स्कूल बसों की जांच की गई…”

3
0

राजनांदगांव। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग एवं यात्रायात विभाग द्वारा पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में स्कूली बसों की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल कुमार भगत ने बताया कि इस दौरान 101 स्कूली वाहनों के 16 बिन्दुओं के अतिरिक्त वीएलटीडी व पैनिक बटन की जांच की की गई। जांच में कुछ वाहनों में कमी पाए जाने पर उसे पूरा कर दोबारा भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। सभी वाहन चालक वर्दी वाहनों के साथ उपस्थित हुए।

यातायात प्रभारी श्री नवरत्न कश्यप ने सभी वाहन चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, स्कूल द्वारा अनुमोदित चालक ड्रेस पहन कर वाहन चलाने तथा परिचालकों को वाहन खड़ी होने के बाद ही बच्चों को नीचे उतारने व रोड पार कराने के निर्देश दिए। स्कूल बसों की जांच की कार्रवाई में परिवहन उप निरीक्षक श्री सोनम लालचंदानी, श्री येनलाल चन्द्राकर, श्री शिवलाल सिंह कंवर, श्री रामकरण रात्रे, श्री मिथलेश कुमार महार, श्री कपिल श्रीवास्तव, श्री मिलाप बरेठ, श्री रविकांत देवांगन, श्री सुखदेव साहू, यशोदा साहू, श्री रमाकांत, श्री केशव राजपूत, श्री विपिन मेहर शामिल थे।