Home छत्तीसगढ़ cg” आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु तृतीय...

cg” आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी…”

3
0

राजनांदगांव। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 हेतु प्रवेश की कार्रवाई के संबंध में तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत निजी शालाओं में कक्षा पहली में आरटीई की रिक्त सीटों को पात्र बच्चों से भरें जाएंगे।

तृतीय एवं अंतिम चरण की जारी समय-सारणी अनुसार 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक जिला स्तर पर शालावार आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक पात्र आवेदकों व पालकों द्वारा आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने एवं पूर्व आवेदनों में संशोधन का कार्य किया जाएगा।

25 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक नोडल प्राचार्यों द्वारा आवेदनों का सूक्ष्मता से परीक्षण व सत्यापन कर पात्र एवं अपात्र आवेदनों की प्रविष्टिी पोर्टल में की जाएगी। 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाईन लॉटरी व काउंसलिंग के माध्यम से चयनित बच्चों की सूची व आबंटन जारी किया जाएगा।

17 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक लॉटरी में चयनित बच्चों का संबंधित निजी विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। 20 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक प्रवेशानुसार प्राचार्यों द्वारा आरटीई पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की अंतिम प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।