Home छत्तीसगढ़ cg” स्कूली बसों का भौतिक सत्यापन तथा वाहन चालक व परिचालकों का...

cg” स्कूली बसों का भौतिक सत्यापन तथा वाहन चालक व परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण 19 जुलाई को…”

2
0

राजनांदगांव। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी निर्देशों के परिपालन में रविवार 19 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में स्कूली बसों के भौतिक सत्यापन एवं वाहन चालक व परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान स्कूली वाहनों के 16 बिन्दुओं के अतिरिक्त वीएलटीडी व पैनिक बटन की जांच की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र जांच किया जाएगा।

जिले के सभी स्कूल बस संचालकों को स्कूली बसों के भौतिक सत्यापन तथा वाहन व परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर वर्दी सहित वाहन चालक व परिचालक तथा वाहन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। जांच हेतु वाहन प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन अनफिट मानकर ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।