Home देश राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक…

राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक…

1
0

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 10 जुलाई शुक्रवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे.

बताया जा रहा है कि चन्नी इस बैठक से पहले अपने समर्थक नेताओं को भी एकजुट कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, चन्नी का मानना है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजा बराड़ के नेतृत्व में चुनाव जीतना मुश्किल होगा.

सूत्रों के मुताबिक चन्नी का कहना है कि पंजाब में नया राजनीतिक माहौल और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व में बदलाव जरूरी है. सूत्रों का यह भी दावा है कि यदि राजा बराड़ की जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, तो इससे कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल बन सकता है.