Home छत्तीसगढ़ cg” अवैध शराब बेचने वाले के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई…”

cg” अवैध शराब बेचने वाले के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई…”

1
0

– थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

– आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब, कीमती 3200/रूपये को  जप्त किया गया।

– आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

– आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व पूर्व में चोरी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज है।

– अवैध सट्टा, शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी

प्रणय कुंजाम पिता नील कुंजाम उम्र 28 साल निवासी सिंगदई थाना बसंतपुर जिला  राजनांदगांव।

घटना का विवरण

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन  (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, सट्टा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 08.07.2026 को थाना बसंतपुर पुलिस सूचना के आधार पर आरोपी प्रणय कुंजाम पिता नील कुंजाम निवासी सिंगदई थाना बसंतपुर को अवैध रूप से धन अर्जन की गरज से अधिक मात्रा शराब ले जाते हुए घेराबंदी कर पकडा गया। जिसके कब्जे से .प्लास्टिक बोरी के अंदर पौवा देशी शराब जुमला 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200/रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 316/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। जहॉ से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात आरोपी जिला जेल दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में  सउनि. आर0 राजू,  आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं थाना स्टाफ के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।