Home छत्तीसगढ़ cg” पहली बरसात में निगम प्रशासन की पोल खुली – ओस्तवाल…”

cg” पहली बरसात में निगम प्रशासन की पोल खुली – ओस्तवाल…”

1
0

(कलेक्टर को निगम के खिलाफ कड़े निर्णय लेना होगा)

cg” पहली बरसात में निगम प्रशासन की पोल खुली – ओस्तवाल…”

राजनांदगांव शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से  जिले के कलेक्टर से यह मांग की है कि जिस तरह निगम प्रशासन में बैठें कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और कुछ ठेकेदारों की गंभीर लापरवाही एवं आधा शीशी सब इंजीनियरों की मिली-भगत के चलते शहर में हो रहें गुणवत्ताहीन नाला-नाली आदि के निर्माण में जो गंभीर त्रुटियों हो रही है.

जिसका खामयाजा शहर की आम जनता भोग रही है और पहली बरसात में ही पूरा दृश्य सामने आ गया और जिस तरह से अनेक क्षेत्रों में रहने वाले कन्हारपुरी, लखोली वार्ड, बसंतपुर, इन्द्रानगर, गंज लाईन, बसंतपुर जिला चिकित्सालय, तहसील परिसर कार्यालय कैलाश नगर मोहारा रोड आदि जल मगन जो हुआ उसे जिले के कलेक्टर से अनुरोध है.

कि अभी बरसात को पूरा समय शेष बाकी है और निगम आयुक्त और संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित महापौर ने जनता को यह बताया था कि बरसात के पूर्व सभी नाले-नालियों की सफाई हेतु जेसीबी आदि मशीनें किराये पर लेकर सफाई करवाई जाये यदि धरातल पर सफाई करवाई गई होती तो इनका यह चेहरा समाचार पत्रों में फोटो बड़ी-बड़ी पानी भरने की वार्डो की नही छपती.

इसलिए जिले के कलेक्टर को जनता के हितों के लिए सडक़ पर उतर कर सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है यदि निगम के लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ गुणवत्ताहीन निर्माण और नाला-नालियों की सफाई को लेकर कड़ी कार्यवाही नही हुई तो आगे परिणाम और इससे भयानक और खतरनाक रूप ले सकता हैं?

क्योंकि बरसात का यह प्रथम दिन में यह हाल है तो आगे क्या होगा उसे कलेक्टर साहब को सोचना है क्योंकि निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारी मदमस्त हाथी की तरह बेकौफ होकर कार्य कर रहें है उन पर कानूनी अंकुश जरूरी है।