Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन...

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, पीएम मोदी का सहज संवाद ही देश की प्रगति का आधार: कोमल सिंह राजपूत”

1
0

राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज देश भर के प्रत्येक मंडल और जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस विशेष संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के अन्नदाताओं के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए प्राकृतिक खेती (Natural Farming) और जैविक कृषि को बड़े पैमाने पर अपनाने का देशव्यापी आह्वान किया। पीएम मोदी ने मिट्टी के स्वास्थ्य (स्वस्थ माटी-स्वस्थ किसान) की रक्षा करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में ड्रोन तकनीक व आधुनिक कृषि पद्धतियों के बढ़ते प्रभाव पर विशेष प्रकाश डाला।

किसानों में नया आत्मविश्वास जगाता है पीएम का संबोधन: कोमल राजपूत

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि, “केंद्रीय निर्देशों के अनुरूप आज बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना जा रहा है। मोदी जी का यह सहज और सरल संवाद सीधे देश के किसानों में एक नया आत्मविश्वास जगाता है।” उन्होंने आगे कहा कि आज का युग बदल रहा है और हर चीज मोबाइल व तकनीक पर केंद्रित हो चुकी है। इसी कड़ी में ‘मन की बात’ के उपरांत किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए एक संक्षिप्त ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ (DLP) कार्यशाला का भी आयोजन मुख्य बॉडी स्तर पर किया गया, ताकि संगठन के कार्यों को डिजिटल रूप से और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाया जा सके।

वरिष्ठ नेतृत्व की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत,जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवाणी, जिला भाजपा सह-मीडिया प्रभारी व पार्षद रवि सिन्हा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर, विजेंद्र सिंह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, भरत सिंह राजपूत, गोपी प्रसाद देशमुख, जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी, गप्पू सोनकर, ओ. पी. सिंह और प्रतीक्षा भंडारी उपस्थित रहे।

साथ ही समस्त वरिष्ठ नेतागण, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप ‘गांव-गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान के माध्यम से इन कल्याणकारी संदेशों को हर किसान तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई।