राजनांदगांव। जिले में महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से मिलेट कैफे संचालन हेतु अनुभवी निजी संस्थाओं व कंपनियों से अभिरूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। संस्था को मिलेट आधारित खाद्य उत्पादन प्रशिक्षण, कैफे संचालन, विपणन एवं वित्तीय सहयोग का अनुभव होना आवश्यक है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि राजनांदगांव प्राप्त की जा सकती है तथा जिले के अधिकारिक वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है। मिलेट कैफे संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र संस्था 15 दिवस के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।



