31 मई से 6 जून 2026 का टैरो साप्ताहिक राशिफल करियर, धन, रिश्ते और सेहत को लेकर अहम संकेत दे रहा है. कुछ राशियों को नए मौके मिलेंगे, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है.
Tarot Weekly Horoscope 31 may to 6 June 2026:
यह नया सप्ताह कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. टैरो कार्ड केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं, बल्कि हमारे अवचेतन मन का दर्पण हैं.
इस सप्ताह का टैरो राशिफल कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आया है. मेष, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों को करियर, मान-सम्मान और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को निवेश, रिश्तों और मानसिक तनाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
तुला और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य और कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जबकि वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच बनाए रखना लाभकारी रहेगा.
आइए जानते हैं मेष से मीन तक का टैरो साप्ताहिक राशिफल
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिलाने वाला साबित हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. लंबी दूरी की यात्रा से आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है. हालांकि कुछ करीबी लोग ईर्ष्यावश नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए.
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े मामलों में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. निवेश सोच-समझकर करें, वरना नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा और रुके हुए शैक्षणिक कार्यों में प्रगति होगी. आमदनी स्थिर रहेगी और धीरे-धीरे आर्थिक संचय भी बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम और समझदारी से व्यवहार करें.
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, इस सप्ताह मिथुन राशिवालों को अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है. लाभ में कमी के कारण तनाव महसूस हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. दांपत्य जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए बातचीत करते समय पारदर्शिता बनाए रखें. किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें और परिश्रम पर भरोसा बनाए रखें.
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कर्क राशिवालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक चुनौतियों से हो सकती है. व्यापार में मुनाफे के लिए अधिक प्रयासों की ज़रूरत पड़ेगी. बार-बार आने वाली रुकावटें मन को विचलित कर सकती हैं. मानसिक उलझन और असमंजस का अनुभव होगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे. संयम और मेहनत ही आपके लिए सफलता की कुंजी होगी.
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशिवालों के लिए यह सप्ताह व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें क्योंकि आपके सौदे उम्मीद के अनुसार सफल नहीं हो पाएंगे. पारिवारिक सहयोग की कमी के कारण मन अशांत रह सकता है. बेवजह की चिंता और गुस्से की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी. घर के बड़े-बुजुर्गों या जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें.
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जो लोग राजनीति, प्रशासन या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. इस हफ्ते आपके विरोधी शांत रहेंगे और आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. पुराने रोगों से राहत मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा. योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता आपके कदम चूमेगी.
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशिवालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में नए आय स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. हालांकि संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में कुछ रुकावट संभव हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर भोजन में लापरवाही से बचें. किसी कानूनी या सरकारी प्रक्रिया में फंसने की आशंका है, इसलिए दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें और सोच-समझकर निर्णय लें.
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशिवालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है और मेहनत के अनुरूप फल ना मिलने से निराशा हो सकती है. फिर भी जिन योजनाओं को अब तक टालते रहे थे, उन्हें शुरू करने का यह सही समय है. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना आपके करियर को नई दिशा दे सकता है. दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा.
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले अच्छी तरह योजना बनाना जरूरी है. खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मित्रों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. राहु-केतु का गोचर मानसिक असंतुलन पैदा कर सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें. पशु-पक्षियों के प्रति सेवा भाव आपको आंतरिक शांति देगा.
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए यह सप्ताह जो कार्य आपने हाल ही में आरंभ किए हैं, उनमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. घर की मरम्मत या संपत्ति संबंधी कार्यों पर खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक है, विशेषकर यदि कोई पुरानी बीमारी है तो लापरवाही न करें. क्रोध और अधीरता से बचें, ये आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं. कार्यस्थल पर अनुशासन और परिश्रम से सफलता मिलेगी.
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह सरकारी योजनाओं या उच्च अधिकारियों से जुड़ी किसी परियोजना से लाभ मिलने के योग हैं. किसी सेवा भाव से किया गया कार्य आपको समाज में प्रतिष्ठा दिला सकता है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी. व्यवसायियों के लिए समय लाभकारी है, विशेषकर यदि आप कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं.
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए यह सप्ताह आपको धन लाभ के अवसर दे सकता है. बेवजह की चिंता और उलझन से दूर रहें और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें. आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. किसी बड़ी सफलता या शुभ समाचार की संभावना है. दूसरों पर शक न करें और अपने निर्णय खुद लें. चुनौतियों के बावजूद लाभ में वृद्धि होगी और आपको मान-सम्मान मिलेगा.



