घुमका नगर पंचायत चुनाव प्रचार अभियान चरम सीमा की ओर है नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने भाजपा कार्यकर्ता टिड्डी दल की भांति वार्ड वार्ड में अंतिम दौर के खंदक की लड़ाई जीतने के लिए जी जान से जुट गए हैं पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार रैलियां नुक्कड़ सभाएं व घर-घर संपर्क के माध्यम से वातावरण को कमल फूलमय बनाने का अंतिम प्रयास जारी है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के दो वरिष्ठ नेता चुनाव संचालक मधुसूदन यादव व जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा सरकार के प्रति दिए गए बयान की बखियाँ उधेड़ते हुए कहा कि भूपेश बघेल को विश्व में छाए संकट का ज्ञान नहीं है तभी वह केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं उन्हें देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका नेपाल अफगानिस्तान इसके अलावा विश्व के संपन्न देशों अमेरिका इंग्लैंड जर्मनी फ्रांस इटली व चीन जैसे देशों में डीजल पेट्रोल आसमान छूती कीमतों का पता लगा लेना चाहिए, इन देशों में पेट्रोलियम पदार्थों का कीमत 50% से ऊपर बढ़ा दी गई है इतना ही नहीं बल्कि डीजल और पेट्रोल को लेकर पड़ोसी देशों सहित अन्य देशों में मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है बावजूद इसके भारत विश्व के तमाम संकटों को घता बताते हुए आर्थिक मोर्चे व महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की कुशल नीतियों की वजह से स्थिर खड़ा हुआ है।
नेता द्वय ने भूपेश बघेल के भाषण पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व के 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भी शामिल नहीं था जबकि मोदी शासन काल में हम जापान जैसे देश को पीछे छोड़कर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार हो चुके हैं शीघ्र ही हम विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेंगे और आगे चलकर हमारा देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएगा जिसकी नीव मोदी सरकार में रखी जा चुकी है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों नेताओं ने जनता से कांग्रेस के अनर्गल बातो से भ्रमित ना होने का आह्वान करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की स्थिति “खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे” के समान हो गई है अतएव उन्होंने मतदाता भाई बंधुओ से भाजपा प्रत्याशी नगर पंचायत की उम्मीदवार किरण वर्मा एवं वार्डों में लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा की घुमका नगर के विकास का द्वार भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने पर ही खुलेगा और विजय आप देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से ही संभव होगा।



