Home देश Nautapa 2026: नौतपा गर्मी के साथ बढ़ाएगा इन 4 राशियों का तनाव,...

Nautapa 2026: नौतपा गर्मी के साथ बढ़ाएगा इन 4 राशियों का तनाव, नौकरी और रिश्तों में रखें खास सावधानी…

1
0

Nautapa 2026: नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, 8 जून यानी 9 दिन तक सूर्य आग उगलेगा, तपती धरती न सिर्फ गर्मी बल्कि कुछ राशियों के जीवन में तनाव भी बढ़ाएगी. व्यापार, नौकरी, पैसों पर असर पड़ेगा.

1 जून को गुरु कर्क राशि में जाएंगे और बुध 2 जून को आर्द्रा नक्षत्र में जाएगें.

नौतपा के दौरान धनु राशि वालों को अपनी सेहत और दिनचर्या पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है. गर्मी और गलत खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. निवेश या बड़े खर्च सोच-समझकर ही करें, नहीं तो धन हानि की आशंका बढ़ सकती है.

नौतपा के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को पैसों के मामलों में बेहद सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट डगमगा सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना बेहतर रहेगा. निवेश करने से पहले हर पहलू की जांच कर लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान करा सकता है. उधार लेन-देन में भी सावधानी रखें.

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा बढ़ने से रिश्तों और कामकाज दोनों पर असर पड़ सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पारिवारिक जीवन में भी संयम बनाए रखना जरूरी होगा, वरना तनाव बढ़ सकता है.

कुंभ राशि वालों के लिए नौतपा मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है. कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है और अधिकारियों या सहकर्मियों से मतभेद होने के संकेत हैं. ऐसे समय में धैर्य और शांत व्यवहार ही मुश्किलों को कम कर सकता है. घर-परिवार में भी छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए विवाद से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी.