🔹 थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
🔹 घर के सामने खड़ी मोटर सायकल में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
🔹 आगजनी की घटना में मोटर सायकल पूरी तरह जलकर खाक, लगभग ₹20,000/- का नुकसान।
🔹 आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का नाम
अन्ना सिंह मरकाम पिता स्व. धम्मन सिंह मरकाम, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 21.05.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे घर के सामने खड़ी मोटर सायकल बॉक्सर में मोहल्ले के ही अन्ना नामक युवक द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना के दौरान आवाज लगाने पर आरोपी मौके से भाग गया। तत्काल आग पर काबू पाया गया, किन्तु मोटर सायकल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 326, 324 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के दिशा-निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहु के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अन्ना सिंह मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एमन साहु, म0प्र0आर0 मेनका साहु, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



