Home देश Parle Industries Share: मेलोडी के ‘ब्रैंड एंबेसडर’ बन गए मोदी-मेलोनी! टॉफी की...

Parle Industries Share: मेलोडी के ‘ब्रैंड एंबेसडर’ बन गए मोदी-मेलोनी! टॉफी की आड़ में रॉकेट बना इस कंपनी का शेयर…

1
0

Parle Industries Share: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं लेकिन हाल में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे पार्ले इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर रॉकेट स्पीड से भाग रहे हैं.

Parle Industries Share: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. अब मजे की बात ये है कि पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेड गिफ्ट कर दी है. और अब इस ‘मीठे तोहफे’ ने मेलोडी की कंपनी और उस कंपनी के निवेशकों की चांदी कर दी. यहां हम आपको इस कंपनी के बढ़ते शेयर और साथ ही कंपनी के इतिहास की पूरी जानकारी दे रहे हैं.

पार्ले कंपनी के शेयर
असल में मेलोडी चॉकलेड पार्ले प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी बनाती है लेकिन पार्ले के नाम पर ही इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस एक रुपये की टॉफी ने कुछ ऐसा कमाल दिखाया है कि पार्ले कंपनी के शेयर ने सीधा 5 फीसदी बढ़ गए हैं. लेकिन सच्चाई तो ये है कि असल में टॉफी की कंपनी और जिस कंपनी का शेयर बढ़ रहा है, वो दोनों अलग- अलग हैं.

97 साल पुरानी कंपनी 
पार्ले प्रोडक्ट्स कोई नई कंपनी नहीं बल्कि 97 साल पुरानी कंपनी है. इस कंपनी की शुरुआत मोहनलाल दयाल ने हाउस ऑफ पार्ले के नाम से हुई थी. आज इस कंपनी के पास अपने 21 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं और देशभर में सवा सौ से ज्यादा फैक्ट्रिज हैं. आज की डेट में पार्ले जी बिस्कुट और टॉफी के अलावा चॉकलेट, केक, रस्क, स्नैक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल और आटा बेच रही है. इतना ही नहीं, पार्ले-जी के अलावा हाइट एंड सीक, क्रैकजैक, मोनाको, किस्मी, मेलोडी और पार्ले रस्क आदि इसके मशहूर प्रोडक्‍ट्स हैं.

पार्ले इंडस्ट्रीज और पार्ले प्रोडक्ट्स एक ही हैं क्या?
जी नहीं, पार्ले इंडस्ट्रीज और पार्ले प्रोडक्ट्स का आपस में कोई संबंध नहीं है. पार्ले प्रोडक्ट्स एक जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी है जो पार्ले-जी, मेलोडी और मोनाको जैसे बिस्किट व टॉफियां बनाती है. वहीं, पार्ले इंडस्ट्रीज एक बिल्कुल अलग, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी है जो रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रीसाइक्लिंग के कारोबार से जुड़ी है.