Home देश FD Interest Rate: इस सरकारी बैंक ने बढ़ा दिया FD पर ब्याज,...

FD Interest Rate: इस सरकारी बैंक ने बढ़ा दिया FD पर ब्याज, आज से ही लागू हो गए हैं नए रेट्स….

2
0

Bank of India Hikes FD Rates: फरवरी 2025 से रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद ज्यादातर बैंकों ने FD पर इंटरेस्ट घटा दिया, लेकिन बैंक ऑफ इंडिया ने इसके विपरीत रेट बढ़ाया है.

बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर घटाया इंटरेस्ट रेट

FD Interest Rate: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अपने ग्राहकों को सौगात देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं. जहां ज्यादातर बैंकों ने फरवरी 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर रेट कम कर दिए हैं. वहीं, बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसके विपरीत कदम उठाते हुए कुछ चुनिंदा मध्यम और लंबी अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं.इस सरकारी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी है. ये नई दरें आज 18 मई, 2026 से लागू हो गई हैं.

नए FD रेट्स पर डालें नजर

FD अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक (60-80 साल) सुपर सीनियर सिटीजन्स (80+ उम्र)
1 साल से लेकर 2 साल से कम 6.50% 7.00% 7.15%
2 साल से लेकर 3 साल से कम 6.60% 7.10% 7.25%
3 साल की FD पर 6.70% 7.45% 7.60%