Home देश विदेशी यात्राओं में भारी कटौती की जाएगी., PM मोदी की अपील पर...

विदेशी यात्राओं में भारी कटौती की जाएगी., PM मोदी की अपील पर इस दिग्गज कंपनी ने उठाया बड़ा कदम…

12
0

दिग्गज उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर और किफायती’ विजन के साथ खड़े हो गए हैं. हर्ष गोयनका ने अपने ग्रुप की की वर्क पॉलिसी में बदलाव कर दिया है.

देश के दिग्गज उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपनी कंपनियों के लिए एक बड़ा ‘कमांड’ जारी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील के बाद गोयनका ने अपने ग्रुप के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं.

हर्ष गोयनका ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि अब ‘दिखावे’ और ‘फिजूलखर्ची’ की जगह बचत पर जोर होगा. उनके निर्देशों में सबसे बड़ी बात है ‘वर्क फ्रॉम होम’. गोयनका ने सभी कंपनियों से कहा है कि जो कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया जाए. इतना ही नहीं, अब अधिकारियों का उड़ना भी कम होगा.

नई गाइडलाइंस के मुताबिक…

विदेशी यात्राओं में भारी कटौती की जाएगी.

डोमेस्टिक फ्लाइट्स का इस्तेमाल तभी होगा जब बेहद जरूरी हो.

इंटर-सिटी मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस, जिनमें दूसरे शहर जाना पड़ता है, उन्हें अब वर्चुअल मोड पर शिफ्ट किया जाएगा.

पर्यावरण को लेकर भी हर्ष गोयनका ने सख्त रुख अपनाया है. ग्रुप की अब जितनी भी नई कारें खरीदी या लीज पर ली जाएंगी, वे इलेक्ट्रिक यानी ईवी या हाइब्रिड ही होंगी. साथ ही कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए कारपूलिंग या बस-मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की सलाह दी गई है.

हर्ष गोयनका का मानना है कि इंटरनल रिव्यू, इंटरव्यू और रूटीन मीटिंग्स के लिए तकनीक का सहारा लेना चाहिए ताकि समय और पैसा दोनों बचे. अपने संदेश के आखिर में उन्होंने कहा कि ये कदम न केवल ‘नेशनल एजेंडा’ का समर्थन करने के लिए हैं, बल्कि कंपनी के भीतर जिम्मेदारी और समझदारी की संस्कृति को मजबूत करने के लिए भी जरूरी हैं.

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने देशवासियों से कई अपील की थीं. पीएम मोदी ने कहा था कि कोशिश करें कि अब एक साल तक सोना न खरीदें. साथ ही पीएम मोदी ने खाने के तेल का कम इस्तेमाल, विदेश यात्राओं से किनारा और पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम करनी की अपील भी की थी.