Home छत्तीसगढ़ तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय ने किया 10 लाख करोड़...

तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय ने किया 10 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र तो भड़के स्टालिन, कहा- तुरंत ऐसा कहना शुरू….

1
0

स्टालिन ने विजय को घेरते हुए कहा कि आप ये कहकर सत्ता में आए थे- मैं वही वादे करूंगा, जिन्हें मैं पूरा कर सकूं. मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तरीके सीख लेंगे.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का लोन है. उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके मुखिया एमके स्टालिन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने विजय को शुभकामनाएं भी दी हैं.

स्टालिन ने विजय की ओर से किए ऐलान का स्वागत करते हुए कहा, ‘तुरंत यह कहना शुरू न करें कि सरकार के पास धन नहीं है. धन है. आवश्यकता है तो उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन करने की क्षमता की.’ उन्होंने आगे कहा कि पांच वर्षों में, कोविड और बाढ़ जैसी कई समस्याओं और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार की उपेक्षा के बावजूद, हमने जनता के लिए अनगिनत कल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं.

மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சராகப் பொறுப்பேற்றுள்ள தமிழக வெற்றிக் கழகத் தலைவர் திரு. @ActorVijay அவர்களுக்கு எனது மனப்பூர்வமான வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக் கொள்கிறேன்.

பதவியேற்றதும் தாங்கள் கையெழுத்திட்டுள்ள அறிவிப்புகளையும் வரவேற்கிறேன்.

எடுத்த எடுப்பிலேயே அரசிடம் பணம் இல்லை…

M.K.Stalin – தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) May 10, 2026

आपको तमिलनाडु के बजट की जानकारी नहीं थी- स्टालिन

डीएमके प्रमुख ने आगे कहा, ‘आपने अपने पहले भाषण में इस आरोप का जिक्र किया कि पिछली सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा और सरकारी खजाना खाली कर दिया, तमिलनाडु का ऋण स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है.’

उन्होंने कहा कि हमने फरवरी के बजट में ही तमिलनाडु सरकार की वित्तीय हालत स्पष्ट कर दी थी. क्या आपको यह जानकारी नहीं थी? क्या आपने जनता से सिर्फ वादे किए थे? जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उन्हें फिर से धोखा न दें और मुद्दे को भटकाने की कोशिश न करें!

स्टालिन का विजय पर बड़ा अटैक

स्टालिन ने विजय को घेरते हुए कहा कि आप ये कहकर सत्ता में आए थे- मैं जनता से वही वादे करूंगा, जिन्हें मैं पूरा कर सकूं, अब सरकार चलाने की शुरुआत ही कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तौर-तरीके सीख लेंगे. जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उनके साथ-साथ मैं भी यही उम्मीद करता हूं. एक बार फिर, आपके शासन में तमिलनाडु के विकास की यात्रा जारी रहने के लिए मेरी शुभकामनाएं!