Kerala Assembly Election Results 2026 Live: केरल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच मुख्य मुकाबला है.
केरल में विधानसभा चुनाव (Keral Election 2026) के खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार (4 मई, 2026) को होने वाली वोट काउंटिंग (Kerla Election Vote Counting Results LIVE) के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है. केरल में 9 अप्रैल, 2026 को ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया था. इसके बाद सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की धमाकेदार जीत नजर आ रही है. हालांकि, केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी दलों का गठबंधन में चुनाव में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहा है. जबकि वामपंथी सत्ता वाले में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपना विस्तार में पूरी तरह जुटी नजर आ रही है.
यह भी कहा जा रहा है कि इस बार केरल में विधानसभा चुनाव बेहद ही करीबी हो सकता है. टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को विधानसभा चुनाव के नतीजों में 98 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस नीत UDF को 40 प्रतिशत, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केरल में 20 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, राज्य के अन्य पार्टियों और उम्मीदवारों को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है.
वहीं, सीटों की अगर बात करें, तो 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में चाणक्य स्ट्रेटेजी के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस नीत UDF को 72 से 80 के बीच विधानसभा सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ LDF को 58 से 64 के बीच सीटे मिलती नजर आ रही हैं और अन्य को 3 से 7 सीट मिल सकती है. हालांकि, केरल में बहुमत का आकंड़ा 71 सीटों का है.
मैटराइज के सर्वे की मानें तो लेफ्ट के खाते में 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है, तो कांग्रेस गठबंधन को 70 से 75 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है.
Kerala Election Results 2026 Live Vote Counting
केरल में सीएम के लिए जनता की पहली पसंद कौन?
केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजों (Keral Election Result 2026) के इंतजार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. राज्य की 33 प्रतिशत जनता सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार के प्रमुख पिनराई विजयन को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं, जबकि कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन भी 22 प्रतिशत जनसमर्थन के साथ इस मुकाबले में शामिल हैं.



