Home छत्तीसगढ़ CG: नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को – जिले में कुल...

CG: नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को – जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र में 1897 परीक्षार्थी होंगे शामिल’

2
0

राजनांदगांव: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 1897 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

सभी केंद्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की गई है तथा परीक्षा की निगरानी हेतु जिला प्रशासन द्वारा पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। डीएससीसी सदस्यों द्वारा परीक्षा के दौरान निरंतर निरीक्षण और समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

परीक्षा दिवस पर सभी केंद्रों में अबाधित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आपात सेवाएं-जैसे एंबुलेंस एवं फायर सर्विसेस व अलर्ट मोड पर रहेंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

परीक्षा केन्द्र परिसर में अनधिकृत अधिकारी एवं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के  फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, प्रवेश पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अधिकृत एजेंसियों द्वारा की जाएगी। सभी केंद्रों में मोबाइल जैमर भी स्थापित कर दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, एडमिट कार्ड और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ रखने तथा परीक्षा नियमों का पूर्णत: पालन करने की अपील की गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को एनटीए के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।