Home देश Kailash Mansarovar Yatra: जून से शुरू होगी पवित्र कैलाश यात्रा, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट,...

Kailash Mansarovar Yatra: जून से शुरू होगी पवित्र कैलाश यात्रा, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जानें कैसे करें आवेदन…

1
0

Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप यात्रा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो kmy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

हर हर महादेव! भगवान शिव के भक्तों के लिए एक खुशखबरी है. आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हर सालों हजारों भक्त इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सीमित सीटों के चलते सभी भक्तों को जाने का मौका नहीं मिलता है. अगर आप भी इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा मौका है. अगर आप इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगर बात करें कि यह यात्रा कब शुरू होगी तो इस साल यात्रा जून से अगस्त के बीच शुरू की जाएगी.

इन दो मार्गों से होगी यात्रा

यात्रियों के लिए इस बार दो प्रमुख रास्ते तय किए गए हैं.

  • उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के रास्ते
  • और सिक्किम के नाथू ला दर्रे के रास्ते

सबसे जरूरी बात कि दोनों रास्तों से 50-50 यात्रियों के 10-10 दल यात्रा पर जाएंगे.

यात्रा के लिए कैसे करें अप्लाई?

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. अगर आप यात्रा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो kmy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा. यात्रियों का चयन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, जिसके लिए कंप्यूटर आधारित रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा.

आवेदन करने के लिए यह है लास्ट डेट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 है. इसलिए अगर आप जाने चाहते है यात्रा पर तो समय रहते आवेदन कर लें और इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बन जाए.

रूट चुनने की सुविधा

आवेदन करने वाला चाहें तो दोनों रास्तों का चयन कर सकता हैं और अपनी प्राथमिकता तय कर सकते हैं. वहीं अगर कोई व्यक्ति सिर्फ एक ही रास्ते से यात्रा करना चाहता है तो वह भी ऑप्शन चुन सकता है. यात्रा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया डिजिटल रखी गई है. सबसे खास बात यह है कि आवेदन से लेकर चयन तक सबकुछ ऑनलाइन होगा. अगर आपको किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप वेबसाइट पर दिए गए फीडबैक ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.शिव भक्तों के लिए यह यात्रा काफी खास होती है और हर साल हजारों लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं, इसलिए बिना देरी किए आवेदन करें.