राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 8,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण : नाम – प्रेमदास मानिकपुरी उर्फ डबका, पिता का नाम – कमलेश दास मानिकपुरी, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – ढीमरपारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
मामले का संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी वतन सिंह राजपूत, निवासी नंदई चौक, राजनांदगांव द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.03.2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित मोहला गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने के आभूषण, मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
”रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है: 1 शंकर रजक उर्फ बंठा 2 निखिल ढीमर उर्फ निक्कु 3 आलोक भोजपुरी 4 सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू”
उक्त आरोपियों के कब्जे से 01 नग सोने का रानी हार, 01 नग सोने का झुमका एवं 01 नग सोने का मंगलसूत्र, कुल कीमती 5,72,604/- रुपये जप्त किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 111, 3(5) जोड़ी जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण का एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी उर्फ डबका के राजनांदगांव शहर में देखे जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 8,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, म.प्र.आर. मेनका साहू, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी एवं अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।



