Delhi Weather IMD Forecast : राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार 20 अप्रैल की सुबह से ही मौसम गर्म रहा और लोगों को दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में गर्मी और बढ़ने वाली है, जिसके चलते हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। 20 अप्रैल की सुबह दिल्ली में काफी गर्म रही।
सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लोधी रोड का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ और रिज इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में सोमवार, 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि लोधी रोड में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा।
मौसम विभाग के ताजा डेटा के अनुसार, सोमवार, 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि रात के तापमान में भी ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
48 घंटे का हीट वेव अलर्ट! 21 अप्रैल का कैसा रहेगा मौसम ?
IMD साफ किया है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में लू जैसे हालात बन सकते हैं। इसी को देखते हुए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
मंगलवार 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हवा की रफ्तार 10-15 किमी/घंटा के बीच रह सकती है, जबकि रात में यह घटकर 5-10 किमी/घंटा हो जाएगी। आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे धूप और तेज महसूस होगी।
22 अप्रैल को और बढ़ेगी गर्मी
बुधवार (22 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। दिन में 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि रात में हवा की गति 5-10 किमी/घंटा रह सकती है। मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन में लू जैसे हालात बन सकते हैं।
उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचना चिंता का विषय बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। फिलहाल, मौसम विभाग की चेतावनी साफ है अगले 48 घंटे दिल्लीवासियों को तेज गर्मी और लू के लिए तैयार रहना होगा।
डॉक्टरों की सलाह- लू से कैसे बचें?
भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
हाइड्रेटेड रहें: प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी, ओआरएस (ORS) या नींबू पानी का सेवन करते रहें।
दोपहर में बाहर जाने से बचें: दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तेज होती है, तब घर से बाहर निकलने से बचें।
सूती कपड़े पहनें: हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे।
सिर ढककर चलें: यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो छाता, टोपी या तौलिए से सिर को ढककर रखें।



