Home देश बंगाल चुनाव के बीच भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट,...

बंगाल चुनाव के बीच भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, TMC सांसद ने क्यों कसा चुनाव आयोग पर तंज?

2
0

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में राकेश सिंह को कोलकाता पोर्ट से मैदान में उतारा गया है.

वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग के साथ मीटिंग को लेकर TMC MP डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमसे कहा कि यहां से चले जाओ.

किसे मिला टिकट

जारी हुई लिस्ट के मुताबिक राकेश सिंह को कोलकाता पोर्ट से मैदान में उतारा गया है. इससे पहले भाजपा ने अपनी पांचवीं लिस्ट में तारकनाथ चटर्जी को कृष्णानगर उत्तर से, अनुपम बिस्वास को कल्याणी (SC) से, सौरव सिकदर को दमदम उत्तर से, अनिंद्य राजू बनर्जी को मध्यमग्राम से और रुद्रप्रसाद बनर्जी को उलुबेरिया पुरबा से मैदान में उतारा था.

पार्टी ने अपने पहले घोषित उम्मीदवारों में भी बड़े बदलावों की घोषणा की थी. कौशिक सिद्धार्थ अब नारायण चंद्र मंडल की जगह बशीरहाट उत्तर से चुनाव लड़ेंगे, अभिजीत सरदार ने बिष्णुपुर (SC) में विश्वजीत खान की जगह ली है और शंकर सिकदर बेहाला पुरबा से सुनील महाराज की जगह चुनाव लड़ेंगे.

वहीं, चौथी लिस्ट में आशुतोष बर्मा को सिताई (SC) से, गिरिजा शंकर रॉय को नाटाबारी से, सोमा ठाकुर को बागदा (SC) से, उत्तम कुमार बानिक को मगराहाट पुरबा से, देबांगशु पांडा को फाल्टा से, देबाशीष धर को सोनारपुर उत्तर से, संतोष पाठक को चौरंगी से, श्यामल हाटी को हावड़ा दक्षिण से, रंजन कुमार पुआल को पंचला से, पीयूष कांतिल दास को चांदीपुर से, प्रदीप लोढ़ा को गरबेटा से, मानव गुहा को मेमारी से, और अरिजीत रॉय को बाराबनी से मैदान में उतारा गया है.

डालिम रॉय ने मयंगुरी (SC) विधानसभा सीट से कौशिक रॉय की जगह ली है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

दिल्ली: TMC MP डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, “आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए। उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा ‘दफा हो जाओ’। बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई… जब हमने उनसे कहा कि आप अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहे हैं, और आप कैसे फ्री और…

TMC सांसद ने कही ये बात

वहीं, दूसरी तरफ TMC MP डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए. उन्होंने बैठक के 7 मिनट के अंदर ही हमसे कहा, ‘दफा हो जाओ’. बैठक सुबह 10:02 AM बजे शुरू हुई और 10:07 AM बजे खत्म हुई. जब हमने उनसे कहा कि आप अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहे हैं और आप कैसे फ्री और फेयर इलेक्शन कराना चाहेंगे? तो उन्होंने कहा कि यहां से चले जाओ.