Home देश क्यों नहीं होती हिमंता की जांच…? खरगे ने असम सीएम पर खड़े...

क्यों नहीं होती हिमंता की जांच…? खरगे ने असम सीएम पर खड़े किए सवाल, भाजपा ने किया पलटवार…

1
0

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा असम के विधानसभा चुनाव का प्रचार आज शाम खत्म हो रहा है, यहां पर हमारी सरकार आ रही है हम 72 से 73 सीट जीत रहे है ये हमारे सर्वे में आया है.

असम की जनता को अपनी संस्कृति और परंपरा प्यारी है, इसलिए वे हिमंता जैसे असभ्य मुख्यमंत्री को सत्ता में नहीं चाहते हैं. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.

क्यों नहीं होती उनकी जांच?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए खरगे ने कहा कि 9 अप्रैल को असम के लोग वोट देंगे, इसलिए यहां की जनता से मेरा कहना है आप अपने वोट से असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर दीजिए. एक तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP के लोग कहते हैं कि वो किसी भ्रष्टाचारी का समर्थन नहीं करेंगे लेकिन दूसरी तरफ असम में हिमंता बिस्वा सरमा खूब भ्रष्टाचार कर रहे हैं आखिर उनकी जांच क्यों नहीं होती?

जनता है हमारे साथ

नरेंद्र मोदी ने हिमंता को भ्रष्टाचार की छूट दी है लेकिन कांग्रेस नेता गौरव गोगोई हों या उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरुण गोगोई, उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया. असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस की करीब 73 सीटें आएंगी और जनता भी हमारे साथ है.

बदलाव है जरूरी

जो लोग राज्य से बाहर हैं वे भी आकर मतदान करें और कांग्रेस की सरकार बनाएं. साथ ही, असम के लिए एक भद्र और सुशील मुख्यमंत्री चुनिए. अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री भ्रष्ट हो, तो पूरी सरकार बेकार हो जाती है, गवर्नेंस काम नहीं कर पाता. इसलिए असम में बदलाव जरूरी है. असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ जनता खुद आवाज उठा रही है. हिमंता बनाम असम की जनता की लड़ाई है.

गुवाहाटी, असम: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “2026 असम विधानसभा चुनाव के प्रचार आज शाम 5 PM बजे खत्म हो रहा है… पहली बात आप अपने वोट से असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करना हैं। दूसरी बात, असम के लोगों को भ्रष्ट और अहंकारी मुख्यमंत्री…

 

उन्हें नहीं है अधिकार

नरेंद्र मोदी और BJP को राहुल गांधी जी के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. जिनके परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दे दिया, नरेंद्र मोदी उनके बारे में झूठ बोलकर अपनी ही छवि खराब करते रहते हैं. वहीं पवन खेड़ा को लेकर कहा कि FIR किया है, करने दो, कोई डरता है क्या, हमने ऐसे केस बहुत देखे हैं.

भाजपा ने किया पलटवार

उनकी पीसी के बाद भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा क्या कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी मर्यादा छोड़ दी है. गुजरात की जिस भूमि ने इतने महान लोगों को जन्म दिया, उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अशिक्षित कहा है. क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इससे सहमत हैं?.आप देश में विभाजन करना चाहते हैं? कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है? खड़गे जी से माफी मंगवाए, देश में विभाजन कराना चाहते हैं क्या?