Home देश राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया तो कांग्रेस...

राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया तो कांग्रेस का आया बड़ा बयान, ‘इन लोगों ने…’

1
0

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने का फैसला लिया है. इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कोई उनका इंटरनल मैटर होगा.

चूंकि ये लोग सामाजिक न्याय को नहीं मानते हैं. इन लोगों ने देश को झूठे सपने दिखाए. ये लोग एनजीओ से सत्ता तक पहुंच गए. इसके बाद इनकी सारी सच्चाई देश के सामने आ गई. ये ईमानदारी का भी केवल ढकोसला करते हैं. सच्चाई कुछ और है. बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री रहे थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए.

बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी नेता टॉम वडक्कम ने कहा, “वे (आम आदमी पार्टी) लोकतंत्र की बात करते हैं. उनके नेता जो संसद में मुद्दे को उठा रहे हैं, उन्हें साइडलाइन कर दिया गया. ये दुखद खबर है. लेकिन इसकी एक कमर्शियल स्टोरी भी है कि जो ज्यादा भुगतान करेगा वो ज्यादा पाएगा. ये कहा जाना चाहिए कि पैसे का असली रंग दिख गया.”

बता दें कि साल 2022 में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा का सांसद बनाया था. इसके बाद आप ने दिसंबर 2023 में उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद की जिम्मेदारी दी थी.