आप सभी जानते हैं कि मेरे पिता, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य सही नहीं है. उन्हें किडनी की बीमारी है, हार्ट की बीमारी है. इसके बावजूद वह मुझसे हमेशा यही कहते हैं कि कभी फासीवादियों से समझौता नहीं करना.
मैं बिहार से आता हूं, जो भारत के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है. आज मैं केरलम आया हूं, जिसका उदाहरण हम बिहार में देते हैं. बिहार को केरल की तरह होना चाहिए. हमें केरलम के लोगों पर और इस राज्य पर बहुत गर्व है.
हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि बिहार और केरलम में क्या सामान्य है, हमें किस चीज पर फोकस करने की जरूरत है. हमारी लड़ाई किस मुद्दे पर हैं. अवसर की समानता, एक गरीब बच्चे को भी उतना ही मौका मिलना चाहिए जितना एक संपन्न परिवार के बच्चे को मिलता है. यह तब होगा जब अच्छे स्कूल, अच्छे डॉक्टर और सामान्य पोषण का अधिकार सबके पास हो. सिर्फ उनके पास नहीं, जो इसके लिए पैसा खर्च कर सकते हैं.
केरल के मलप्पुरम जिले के पोन्नानी निर्वाचन क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार श्री एम.के. साकीर के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
मलप्पुरम के लोगों के प्रेम, समर्थन, स्नेह और प्रेम के लिए मैं उनका आभारी हूं-
केरल के लोगों को दिया पिता लालू यादव का संदेश
तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने LDF (केरल का सत्तारूढ़ गठबंदन) के नेताओं को शुभकामनाएं भेजी हैं. उन्होंने मुझे यह भी कहा है कि केरल के लोगों को उनकी शुभकामनाएं दूं. साथ ही उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि इस बार भी एलडीएफ को ही वोट करें. इसलिए मैं यह अपील करता हूं कि LDF को वोट करें.
पीएम मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव
हमने कई राज्यों में केरल का उदाहरण दिया है. इन 10 साल में LDF ने केरल और यहां की जनता के लिए क्या-क्या किया है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से केरल को पूरी तरह से अनदेखा किया गया. आप देखें पीएम नरेंद्र मोदी पूरी तरह से विदेश के मामलों पर ध्यान दे रहे हैं. उन्हें अपने देश में चल रही लड़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं है. लड़ाई बेरोजगारी की, लड़ाई गरीबी की, लड़ाई तेल के दाम बढ़ने की. उन्हें मजदूरों, किसानों और प्रवासियों से कोई मतलब नहीं है. वह बस चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं.



