Home देश संकट के समय देश को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करने से बचें....

संकट के समय देश को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करने से बचें. विपक्षी पार्टियों से बोले पीएम मोदी…

2
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया. साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी लोकार्पण किया है. इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के नारों के साथ की.

उन्होंने लोगों से कहा, अपना मोबाइल निकालकर उसकी फ्लैश लाइट जलाकर और आप इसका उद्घाटन करिए. पीएम मोदी ने कहा कि ये आपकी अमानत और आपका भविष्य है.

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी विपक्षी पार्टियों पर हमलावर दिखे. उन्होंने कांग्रेस और सपा दोनों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व चिंतित हैं, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है. युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, डीजल, खाद का संकट सामने आया है. ऐसे संकट के समय देश को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करने से बचना चाहिए. समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले सीएम नोएडा आने से डरते थे. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। नोएडा को अपने हाल पर छोड़ दिया था. मुझे भी नोएडा के लिए डराया गया था. लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. जेवर का यह एयरपोर्ट डबल इंजन की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी. लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने वर्षों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी. 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा.

ग्रेटर नोएडा, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी…लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी।…

जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी. शुरू के 2-3 वर्षों में उन्होंने इस पर काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-एनडीए की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया है.

देशभर में 160 से अधिक एयरपोर्ट संचालित

पीएम मोदी ने आगे कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती. ये देश की तरक्की और एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं. साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं. अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है. पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य भारतीयों के लिए भी हवाई यात्रा को आसान बना दिया है. पीएम मोदी ने अभी 100 और एयरपोर्ट पूरे देश में बनने हैं, जिस पर काम चल रहा है. आने वाले समय देश और तेजी से विकास करेगा.