- आंगनबाड़ी एवं पालना सहायिका भर्ती के संबंध में दावा आपत्ति 30 मार्च तक आमंत्रित
- नगर पालिका आम व उप निर्वाचन 2026 नगर पंचायत घुमका की मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त
- त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त
आंगनबाड़ी एवं पालना सहायिका भर्ती के संबंध में दावा आपत्ति 30 मार्च तक आमंत्रित’
राजनांदगांव एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) द्वारा आरके नगर वार्ड 45 एवं मेडिकल वार्ड रविदास वार्ड 20 में 2 पालना सहायिका तथा शिवनाथ 51 क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी सहायिका के भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की प्राविधिक मूल्यांकन सूची जारी की गई है। जारी प्राविधिक मूल्यांकन सूची में दर्शित प्राप्त अंकों में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर 30 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में लिखित रूप में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका आम व उप निर्वाचन 2026: नगर पंचायत घुमका की मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त
राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा नगर पालिकाओं के आम व उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका की वार्डवार मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने नगर पंचायत घुमका की वार्डवार मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची तैयार करने अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजनांदगांव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार घुमका श्री अब्दुल वसीम सिद्दीकी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026: मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त’
राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंडों के ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजनांदगांव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री राकेश नागवंशी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार डोंगरगांव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री चिराग रामटेके को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। छुरिया विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार छुरिया को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार छुरिया श्री गंगाधर राव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार डोंगरगढ़ को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री सत्यपाल सिंह यादव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।



