Home छत्तीसगढ़ CG: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान…

CG: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान…

3
0

– कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण’

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में आज जिले के सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजनांदगंाव तहसील में 9 नामांतरण, 8 त्रुटि सुधार, 3 सीमांकन एवं 10 अन्य प्रकरणों सहित कुल 30 मामलों का निराकरण किया गया। वहीं विवादित बटवारा के 3 एवं अविवादित बटवारा का 1 प्रकरण भी निराकृत किया गया।

इसी तहर घुमका तहसील में अविवादित नामांतरण के 6, विवादित नामांतरण के 2 एवं अन्य 2 प्रकरणों सहित कुल 10 मामलों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका में अविवादित नामांतरण 5, विवादित नामांतरण 2 एवं त्रुटि सुधार 1 प्रकरण का निराकरण किया गया।

डोंगरगांव तहसील में अविवादित नामांतरण 8, अविवादित खाता विभाजन 4, विवादित नामांतरण 6 एवं विविध 5 प्रकरणों सहित कुल 23 मामलों का निराकरण किया गया। कुमरदा तहसील में अविवादित नामांतरण 2, विवादित नामांतरण 3 एवं त्रुटि सुधार 3 सहित कुल 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार एवं खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया।