Home देश Parliament Budget Session Day 6 Highlights: एलपीजी संकट पर हंगामा, विमान असेंबली...

Parliament Budget Session Day 6 Highlights: एलपीजी संकट पर हंगामा, विमान असेंबली लाइन पर बड़ा ऐलान…

2
0

Parliament Budget Session Highlights: संसद के दोनों सदनों में सोमवार को एलपीजी संकट का मुद्दा विपक्षी सांसदों ने उठाया। इसके अलावा, दोनों सदनों में प्रश्नकाल के दौरान सांसदों ने अपनी मांगें पटल पर रखीं।

11 राज्यसभा सीटों पर मतदान भी सोमवार (16 मई) को हुआ, इस पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी रहा। दोनों सदनों में अब तक काफी हंगामा होता रहा है। हालांकि, इसके बावजूद सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में प्रश्नकाल चला और कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

5 राज्यों और संघ-शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर भी घमासान जारी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बीजेपी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारीखें घोषित की हैं। दूसरी ओर लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा की गई।

Parliament Budget Session Day 6 Highlights: प्रश्नकाल में पूछे कई सवाल

– राज्यसभा में RJD सांसद मनोज झा ने हाल ही में हुए अहमदाबाद-लंदन विमान हादसे और अजीत पवार की मौत जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पायलट संघ चाहता है कि इन सभी रहस्यमय मामलों की पूरी तरह से जांच की जाए।

– राज्यसभा सांसद सुदा मूर्ति ने केंद्र सरकार से कर्नाटक के रायचुर जिले में AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस) स्थापित करने का अनुरोध किया।

– उन्होंने कहा कि उत्तर कर्नाटक में दशकों से विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर एम्स का निर्माण होना है, तो हुबली या बेंगलुरु के बजाय रायचुर में होना चाहिए।

LPG Shortage: गैस संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल,’संसद घेराव’ करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

Budget Session Day 6 Highlights: उड्डयन मंत्री ने दी अहम जानकारी

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया कि भारत में जल्द ही हवाई जहाज की असेंबली लाइन शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय एविएशन उद्योग को बड़ी ऊंचाई मिलेगी। मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, ‘ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर ने एक भारतीय एयरोस्पेस कंपनी के साथ समझौता किया है। इसके तहत भारत में विमान असेंबल किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी बताया कि रूस की सुखोई कंपनी ने भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ समझौता किया है।

इसके तहत भारत में SJ-100 सुपरजेट विमान का निर्माण किया जाएगा।’

Rahul Gandhi Tea Party: संसद में चाय-पकौड़े खाने पर घिरे राहुल गांधी, गृहमंत्री ने याद दिलाया सदन का नियम

लोकसभा में रेल अनुदान मांगों पर चर्चा’ लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय बजट के तहत रेल मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के सांसदों ने रेलवे से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझावों रखे और चिंताओं का भी जिक्र किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद हरिश बालयोगी, मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद गणेश सिंह और बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने लोकसभा में अपने-अपने विचार और सुझाव रखे।