Home देश मिडिल ईस्ट संकट: ईरान से सुरक्षित निकाले जा रहे भारतीय, 28 फरवरी...

मिडिल ईस्ट संकट: ईरान से सुरक्षित निकाले जा रहे भारतीय, 28 फरवरी से अब तक 1.30 लाख लौटे स्वदेश…

2
0

ईरान और अमेरिका-इजराइल जंग के बीच विदेश मंत्रालय ने सोमवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है 28 फरवरी से अब तक 130,000 भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं.

28 फरवरी को ही इस जंग की शुरुआत हुई थी. जायसवाल ने कहा है कि ईरान में 550 भारतीय आर्मेनिया पहुंच गए हैं और अजरबैजान भी पहुंचे हैं. तेहरान में हमारी एंबेसी काम कर रही है और भारतीयों को सुरक्षित कर रही है. नाविक और मछुआरे समुदाय जहां पर हैं उनसे संबंधित कंपनियों से बातचीत और संपर्क जारी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि ईरान से हमारे लगभग 90 नागरिक जमीनी सीमा के रास्ते अजरबैजान में दाखिल हुए हैं. इस दौरान तेहरान स्थित हमारे दूतावास ने उन्हें इस आवाजाही में मदद की. उन्होंने वीजा और आव्रजन संबंधी सभी जरूरी औपचारिकताओं में सहायता प्रदान की. जायसवाल ने आगे कहा कि मैंने जिन 550 लोगों के समूह का जिक्र किया है, जो ईरान से आर्मेनिया में दाखिल हुए हैं, उनमें 284 लोग ऐसे भी हैं जो तीर्थयात्रा के लिए ईरान गए थे. ये लोग इस समय दोनों देशों में मौजूद हैं.

तेहरान में हमारा दूतावास काफी एक्टिव- MEA

वहीं, इनमें से कुछ लोग पहले ही लौट चुके हैं और बाकी अगले कुछ दिनों में लौट आएंगे. तमाम मुश्किलों के बावजूद, तेहरान स्थित हमारा दूतावास पूरी तरह से कार्यरत है. पिछले कुछ दिनों से वे तेहरान से बाहर रह रहे छात्रों को उनके लिए सुरक्षित शहरों में शिफ्ट करने में भी सक्षम रहे हैं. बता दें कि ईरान और अमेरिका-इजराइल जंग का आज 17वां दिन है.

पिछले 17 दिनों से जारी है जंग

इतने दिनों के युद्ध के दौरान तीनों देशों को खासा नुकसान हुआ है. खासकर ईरान को ज्यादा. ईरान संकट की वजह से देश में तेल और गैस का संकट भी मंडरा गया है. कई राज्यों में गैल किल्लत की खबरें आ रही है. गैस और तेल संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि क्रूड पर्याप्त मात्रा में है. सभी रिफाइनरी काम कर रही हैं. सीएनजी और पीएनजी की 100 फीसदी आपूर्ति हो रही. जो भी एलपीजी से पीएनजीपी पर शिफ़्ट होना चाहते हैं वो कॉल सेंटर की सहायता ले सकते हैं.