Home छत्तीसगढ़ CG: “मोदी की गारंटी यानी हर वादा पूरा होने की गारंटी, किसानों...

CG: “मोदी की गारंटी यानी हर वादा पूरा होने की गारंटी, किसानों के खाते में पहुंची 22वीं किस्त” – दादूराम सोनकर…

8
0

राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दादूराम सोनकर जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्नदाताओं की बड़ी जीत बताया है।

विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री सोनकर ने कहा कि, “आज का दिन देश और प्रदेश के किसानों के लिए उत्सव का दिन है। प्रधानमंत्री जी ने असम के गुवाहाटी से एक क्लिक के माध्यम से देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की है। छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार से अधिक किसानों के खातों में भी सम्मान निधि की राशि पहुंच गई है, जो हमारी सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मिलकर ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से छत्तीसगढ़ के किसानों को समृद्ध बना रही है। बजट में ‘कृषक उन्नति योजना’ के बाद अब सम्मान निधि की यह किस्त खेती-किसानी के कामों में मील का पत्थर साबित होगी।

यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई।