Home देश लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल… एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के...

लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल… एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट…

4
0

भारतीय शेयर बाजार में निवेशक कई दिनों से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस दिशा में एक अहम प्रगति देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक एक्सचेंज ने इस आईपीओ से जुड़ी प्रक्रिया के लिए मर्चेंट बैंकर्स, रजिस्ट्रार और कानूनी सलाहकारों का चयन कर लिया है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में एनएसई की लिस्टिंग को लेकर गतिविधियां तेज हो सकती हैं. आइए जानते है, ताजा अपडेट के बारे में….

लिस्टिंग की चर्चा के चलते NSE में लिस्टेड न होने वाले शेयरों की भारी मांग है। क्या निवेशकों को अभी खरीदना चाहिए या IPO का इंतजार करना चाहिए? - द ...

आईपीओ के लिए 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम तैयार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने आने वाले आईपीओ की तैयारी को आगे बढ़ाते हुए करीब 20 मर्चेंट बैंकर्स को इस प्रक्रिया में शामिल किया है. जानकारी के मुताबिक कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स जैसे संस्थान इस पब्लिक इश्यू से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि एनएसई अपनी लिस्टिंग की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है.

एनएसई आईपीओ के रजिस्ट्रार

एनएसई की लिस्टिंग में देरी की एक वजह तकनीकी और कानूनी चुनौतियों को भी माना जाता है. हालांकि, इस बार एक्सचेंज पूरी तैयारी के साथ लिस्टिंग के लिए तैयार है. विषय की समझ रखने वाले जानकारों की मदद ली जा रही है. एनएसई ने मुफग इनटाइम इंडिया को रजिस्ट्रार और रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स जैसी फर्मों को सलाहकार के तौर पर चुना है. जो सफलतापूर्वक लिस्टिंग के लिए एक्सचेंज की सहायता करेंगे.

आईपीओ का आकार बड़ा होने की उम्मीद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इस आईपीओ को लेकर बाजार में बड़े इश्यू की संभावना जताई जा रही है. उम्मीद है कि इस पब्लिक इश्यू का आकार लगभग 13,000 करोड़ से 21,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है. यही वजह है कि एक्सचेंज ने इस प्रक्रिया के लिए कई निवेश बैंकों और सलाहकारों को शामिल किया है. इसके साथ ही यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा. यानी कि नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे.