YouTube Premium vs YouTube Premium Lite: अगर आप यूट्यूब का पूरा मजा लेना चाहते हैं और साथ में कोई एड भी नहीं देखना चाहते तो इसका सब्सक्रिप्शन प्लान लिया जा सकता है. यूट्यूब के पास दो सब्सक्रिप्शन ऑप्शन है.
YouTube Premium Lite में क्या-क्या फीचर्स हैं?
यह प्लान यूजर को कम कीमत पर एड-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए लाया गया है. इस प्लान में ज्यादातर वीडियोज पर एड नहीं दिखती है, लेकिन म्यूजिक वीडियो, सॉन्ग कवर, डांस वीडियो, यूट्यूब शॉर्ट्स और सर्च या ब्राउजिंग के समय एड आ सकती है. कंपनी ने पिछले महीने इसे अपडेट करते हुए इसमें ऑफलाइन डाउनलोड और बैकग्राउंड प्ले का ऑप्शन भी दे दिया है. इसमें प्रीमियम की तरह यूट्यूब म्यूजिक की प्रीमियम एक्सेस नहीं मिलती है.
कितनी हैं दोनों प्लान्स की कीमत?
कीमत के मामले में इन दोनों ही प्लान में बड़ा अंतर है. भारत में प्रीमियम प्लान की कीमत 159 रुपये प्रति महीना से शुरू होती है. अगर आप सालभर का सब्सक्रिप्शन एक साथ लेते हैं तो आपको 1490 रुपये चुकाने होंगे. इसकी तुलना में Premium Lite प्लान की बात करें तो इसके लिए हर महीने 89 रुपये देने होंगे. इसमें एक साथ सालभर का प्लान नहीं लिया जा सकता.



