Home देश ‘जो परिस्थितियां सामने.’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का...

‘जो परिस्थितियां सामने.’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का बड़ा बयान…

3
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने वाले फैसले ने सबको चौंका दिया है. सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा जाना किसी को नहीं पच रहा है. विपक्ष बयानबाजी कर रहा है तो वहीं एनडीए नेताओं का कहना कि नीतीश कुमार की देखरेख में ही बिहार में विकास का काम होता रहेगा.

इस बीच नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है.

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर गुरुवार (12 मार्च, 2026) को कहा, “ये नीतीश बाबू का निजी फैसला है, ट्वीट के माध्यम से भी उन्होंने इसको स्पष्ट किया और उसके बाद अखबारों में भी खबरें छपीं कि विधायक दल की बैठक में उन्होंने कहा कि मैं अपनी स्वेच्छा से जा रहा हूं तो ऐसा लगता है कि उनकी खुद की इच्छा है लेकिन जो परिस्थितियां सामने दिखती हैं, तो उससे थोड़ा-सा लगता है कि इसमें कुछ और चीजें भी हो सकती हैं… क्योंकि 3 महीने पहले ही उन्हीं के नेतृत्व में NDA ने चुनाव लड़ा, इतनी बड़ी सफलता भी मिली…”

पटना, बिहार: जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर कहा, “ये नीतीश बाबू का निजी फैसला है, ट्वीट के माध्यम से भी उन्होंने इसको स्पष्ट किया और उसके बाद अखबारों में भी खबर छपी कि विधायक दल की बैठक में उन्होंने कहा कि मैं अपनी स्वेच्छा…

Bihar LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल

इसके पहले भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी हो. इसके पहले उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को बड़े सम्मान की नजर से देखती है. नीतीश कुमार जब केंद्र में जा रहे हैं तो उनके मान-सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्हें इस प्रकार का दायित्व दिया जाना चाहिए, जिससे लोगों को लगे कि वो देश और प्रदेश के विकास में भूमिका निभाएंगे.

तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया ‘अनोखा’ प्रदेश? कहा- ‘कथित सुशासनी लोग…’