Home छत्तीसगढ़ CG: कलेक्टर ने जीवन दीप समिति की कार्यकारणी बैठक ली…

CG: कलेक्टर ने जीवन दीप समिति की कार्यकारणी बैठक ली…

2
0

– जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की कार्यकारणी बैठक ली। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय परिसर में संचालित दुकानों से लंबित बकाया किराया राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। किराया राशि जमा नहीं करने वाले दुकानों को 3 दिवस का नोटिस जारी करने कहा गया। 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में गर्भवती माताओं एवं एसएनसीयू एवं पीएनसी वार्ड में थ्री-सीटर वेटिग चेयर खरीदी किए जाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने पूर्व जीवनदीप समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा।

कलेक्टर ने प्रत्येक रविवार को स्त्रीरोग विशेषज्ञ के माध्यम से प्रसूति संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए जीवनदीप समिति के माध्यम से तकनीशियन की भर्ती नियमानुसार पारदर्शितापूर्वक करने के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नवीन मेजर ऑपरेशन थियेटर में आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सायकल व वाहन स्टैंड  हेतु पुन: निविदा जारी करने तथा मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीदी किये जाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत विषय विशेषज्ञों से विशेष चर्चा कर मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, सिविल सर्जन सहित जीवन दीप समिति के पदाधिकारी, जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक उपस्थित थे।