Home देश “Vivo का नया धमाका! 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y51...

“Vivo का नया धमाका! 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y51 Pro 5G”

2
0

Vivo का नया धमाका! 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y51 Pro 5G

Vivo Y51 Pro 5G Smartphone को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. Y सीरीज में उतारा गया ये नया स्मार्टफोन दो स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है. ये लेटेस्ट फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है, इसमें MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर, 7200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं और इस फोन की बिक्री किस दिन से शुरू होगी.

Vivo Y51 Pro 5G Price in India

इस वीवो फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है और इस वेरिएंट की कीमत 24999 रुपए तय की गई है. वहीं, दूसरी ओर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 27,999 रुपए खर्च करने होंगे. 16 मार्च से पहले हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 2500 रुपए तक का कैशबैक दे रही है. फोन की बिक्री 11 मार्च से Flipkart और Vivo की ऑफिशियल साइट पर शुरू हो जाएगी, ये फोन आप लोगों को फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में मिलेगा.

ओएस:

डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है.

स्क्रीन:

फोन में 6.75 इंच LCD स्क्रीन है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है.हैंडसेट में कम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल है और कंपनी का दावा है कि डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए ये फोन IP68, IP69 रेटिंग के साथ आता है.

चिपसेट:

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 4nm पर बेस्ड ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरा:

फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये फोन 4K रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.

बैटरी:

7200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 44 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी:

फोन में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, एक USB टाइप-C पोर्ट, ग्लोनास, BeiDou और QZSS को सपोर्ट करता है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.