Home देश Navpancham Rajyog 2026: गुरु और शुक्र की चाल से आज बनेगा विशेष...

Navpancham Rajyog 2026: गुरु और शुक्र की चाल से आज बनेगा विशेष योग, इन राशि वालों को ब्रह्मांड से मिलेगा खास मैसेज…

1
0

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. जब भी इन दो ग्रहों की चाल बदलती है, तो सभी 12 राशियों के जातकों पर उसका प्रभाव देखने को मिलता है.

आज रविवार के दिन गुरु और शुक्र एक दूसरे से 120 डिग्री पर रहने वाले हैं. यही नहीं आज रात 08 बजकर 59 मिनट पर गुरु और शुक्र ग्रह नवपंचम राजयोग भी बनाने वाले हैं.

ये राजयोग कुछ राशि के जातकों को ब्रह्मांड से संदेश भेज सकता है और खुशखबरी दे सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होते हैं, तो नवपंचम राजयोग बनता है. ये योग धन और मान सम्मान में वृद्धि करता है. ऐसे में आइए उन राशि के जातकों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए गुरु और शुक्र का ये नवपंचम राजयोग शुभ साबित हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए ये नवपंचम राजयोग बहुत शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान आपको आपके मित्र से कोई खुशखबरी मिल सकती है. जीवन बेहतर हो सकता है. नौकरी और कारोबार में लाभ के योग बन सकते हैं.

सिंह राशि

गुरु और शुक्र द्वारा निर्मित नवपंचम राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है. इस समय आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. प्रेम जीवन खुशहाल रह सकता है. घर का माहौल सकारात्मक रह सकता है. नई ऊर्जा महसूस हो सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले आज शरीर में एक सकारात्मक उर्जा महसूस कर सकते हैं. ऐसा लगेगा मानो ब्रह्मांड स्वयं आपको कुछ बता रहा है. नवपंचमम राजयोग के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक चिंता से मुक्त हो सकते हैं. सभी के प्रति दयालुता की भावना जाग सकती है.

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए यह नवपंचम योग आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है. इस अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं.